अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी बिजली संकट बना रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग नौ बजे रसलगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जो शाम छह बजे के बाद ही बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न रहने से घरों और दुकानों में कामकाज प्रभावित रहा। पानी की आपूर्ति और अन्य दैनिक गतिविधियों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र सुदामापुरी पर बिजनेस प्लान के अंतर्गत क्षतिग्रस्त 11 केवी एक्सएलपीई केबिल को बदलकर नई केबिल लगाने का कार्य किया गया। मरम्मत और केबिल प्रतिस्थापन कार्य के चलते बेगमबाग, विष्णुपुरी और सुदामापुरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी लगभग शाम पांच बजे तक बाधित रही। पला रोग, बेगम बाग, आवास विकास कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों ...