बलिया, मई 11 -- रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रसड़ा नगर के विद्यार्थियों का पथ संचलन कार्यक्रम रविवार की शाम रोडवेज बस स्टॉप से शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए श्रीनाथ मठ के आशीर्वाद मैरिज हाल में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला संघचालक डॉ. रामबाबू ने संघ की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों को आसन, प्राणायाम, व्यायाम व देशभक्ति सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे।उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार बाल्यावस्था में ही देशभक्ति का लक्षण प्रकट होने लगा था। उन्होंने ब्रिटिश राज्यारोहण की मिठाई को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था और अंग्रेज इंस्पेक्टर के निरीक्षण के दौरान साथियों के साथ मिलकर वंदे मातरम के नारे लगाए थे। यह भी पढ़...