बलिया, अप्रैल 4 -- रसड़ा। मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को यहां से अन्यत्र हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ता पूर्व में लिए गए निर्णय के तहत शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक सिविल कोर्ट परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सब रजिस्ट्रार कार्यालय को न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन परिसर से अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाएगा तब तक अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य में सहयोग प्रदान नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने बताया कि उनके लिए न तो सुचारू रूप से बैठने की व्यवस्था है और न ही मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो पा रही है।इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, भुवनेंद्र सिंह, सुशील सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, भगवती प्रसाद सिंह, रामशब्द याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.