प्रयागराज, फरवरी 25 -- क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत के अखाड़े में तब्दील हो गया, जब महज एक रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। घटना मंगलवार रात छतनाग वार्ड के नैका गांव की है, जहां सैदाबाद से बरात आई थी। बताया गया कि खाने के स्टॉल पर एक बराती ने परोसने वाले युवक से अतिरिक्त रसगुल्ले की मांग की। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि परोसने वाले युवक ने अपने दबंग साथियों को मौके पर बुला लिया। उन युवकों ने सरेआम तमंचा निकाला और हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही शादी में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देकर मनबढ़ युवक बाइक से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.