बेगुसराय, अगस्त 23 -- बेगूसराय। जिले की बेटी रश्मि शिखा ने संगीत साधना, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और शोध के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। बेगूसराय से आरंभ हुई उनकी सांगीतिक यात्रा भागलपुर, मथुरा और बनारस की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ते हुए आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब तक पहुंच चुकी है। रश्मि शिखा सर्वोदयनगर के योगेशचंद्र मिश्र और शोभा मिश्रा की पुत्री है। रश्मि शिखा की सांगीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनारस की महान संगीत परंपरा से उनका जुड़ाव रहा। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब से संगीत विषय में पीएचडी का शोधकार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...