रश्मि कोहली बनीं नायब तहसीलदार
पिथौरागढ़, सितम्बर 27 -- पिथौरागढ़। सीमांत की होनहार बेटी रश्मि कोहली ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। रश्मि का चयन राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है, जिससे क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर है। नगर के हुड़ेती सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी रश्मि के पिता स्व. शंकर राम कोहली वन विभाग में डिप्टी रेंजर थे। माता देवकी देवी गृहिणी हैं। रश्मि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता के मार्गदर्शन, मां के आशीर्वाद और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और अटूट धैर्य के बल पर आखिरकार उनका प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करने का सपना साकार हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.