नई दिल्ली, मार्च 21 -- साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। रश्मिका ने बीते महीने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी की है। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। ऐसे में अब विजय और रश्मिका अपनी एक नन्हीं फैन को लेकर सुर्खियों में आए हैं। एक तरफ जहां उनके फैंस कपल की तस्वीरें और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, एक छोटी फैन उनसे रुठ गई थी। हालांकि, अब कपल ने अपनी रूठी हुई नन्हीं फैन को मना लिया। इसके लिए रश्मिका और विजय ने जो किया, उसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे।फैन ने की शिकायत दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इस छोटी सी फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अ...