नई दिल्ली, मार्च 1 -- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी ग्रैंड शादी के बाद पूरे देश में जश्न मानाने वाले हैं। स्टारकपल ने अपनी शादी के बाद देश के कई शहरों में मिठाई बांटने और मंदिरों में अन्नदान करने की बात कही है। रश्मिका और विजय ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर पूरी जानकारी दी है। कपल ने बताया है कि 1 मार्च को 21शहरों में मिठाईयां बांटीं जाएंगी। विजय और रश्मिका के इस अनोखे अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।देश भर के लोगों के साथ मना रहे हैं शादी का जश्न जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर रश्मिका और विजय ने लिखा है, इस देश के प्यारे लोग, आप हमेशा हमारी जर्नी और प्यार का हिस्सा रहे हैं। अपमे साथ अपनी शादी का जश्न मनाना खुशी की बात है। भारत में त्योहार कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ। इसलिए 1 मार्च को हम द...