नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें बीते दिनों काफी चर्चा में रहीं। इस सेलेब्रिटी पावर कपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को काफी रॉयलर अंदाज में शादी की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अभी भी कपल की अलग-अलग रीति-रिवाज करते हुए रील्स इंस्टा पर वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी वाले दिन रश्मिका मंदाना ने तैयार होने के लिए अपनी मेकअप टीम को सिर्फ 40 मिनट का वक्त दिया था।मेकअप आर्टिस्ट को मिले 40 मिनट मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेंबूरकर ने मासूम मीनावाला के पॉडकास्ट में बताया कि शादी के दिन रश्मिका की नींद भी पूरी नहीं हो पाई थी। एक्ट्रेस ने मेकअप टीम को उन्हें तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट का वक्त दिया था। ऐसे में टीम के सामने चुनौती यह थी कि उन्ह...