नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पूरे देश में पसंद की जाती है। दोनों की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट रही उतनी ही रियल लाइफ में। विजय और रश्मिका ने एक-दूसरे को करीब 8 सालों तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने 26 फरवरी, 2026 को शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ऐसे में अब विजय और रश्मिका जल्द ही 'रणबाली' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान रश्मिका ने बताया किस बात को लेकर उनकी विजय से लड़ाई होती है।किस बात पर होती है लड़ाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। दोनों ने अपनी शा...