रशियन कंपनी की 11 नई ईवी बसों का संचालन शुरू
प्रयागराज, जून 22 -- रोडवेज को रशियन कंपनी आरजी मोबिलिटी की 11 और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। इन बसों का संचालन शंकरगढ़, सरायअकिल, मंझनपुर और सुल्तानपुर रूट पर शुरू किया गया है। इससे पहले कंपनी की छह इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर संचालित की जा रही थीं। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इन आधुनिक बसों का किराया जनरथ 2x2 बसों के समान ही रखा गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरों से बसें सुसज्जित हैं। बसों का संचालन आरजी मोबिलिटी द्वारा किया जाएगा, जबकि परिचालक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के ही रहेंगे।क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज को कुल 33 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति मिली है। पहले चरण में छह बसें प्राप्त हुई थीं और अब 11 नई बसें शामिल होने से जिले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.