हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी को खेल विवि में उप कुलपति की जिम्मेदारी दी गई है। शासन से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सिद्दीकी ने बताया अब वह उप निदेशक के साथ खेल विवि में उप कुलपति की जिम्मेदारी भी देखेंगी। वहीं उन्होंने बताया की 13 जून को गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इसको लेकर 'स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव' और 'प्रशिक्षक कार्यशाला' के लिए जिला खेल कार्यालय के खेल प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि रशिका को उप कुलपति खेल विवि की जिम्मेदारी मिलने से खेल विवि के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...