रवीन्द्र संगीत और नृत्य नाटिका के साथ गुरुदेव को किया नमन
लखनऊ, मई 9 -- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का 165वां जन्मजयंती उत्सव शनिवार को बंगाली क्लब व युवक समिति एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन लखनऊ शाखा की ओर से बंगाली क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में रवीन्द्र कविता पाठ एनाक्षी सिन्हा ने किया।उत्सव में रवीन्द्र संगीत आगुनेर परोस मोनी छोंआओ प्राणे एवं प्राणों भोरिये तृषा होरिये की प्रस्तुति खास रही। कोरस में एनाक्षी सिन्हा, स्निग्धा बनर्जी, देबोश्री बनर्जी , श्रेयान बिश्वास और अंशुमान प्रमाणिक शामिल रहे। स्नेहा घोषाल ने ओगो नोदी आपोन बेगे पागोल पारा एवं माया वोनो बिहारिणी गाकर समां बांध दिया । इस मौके पर गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा रचित नृत्य नाटिका चण्डालिका पर आधारित नृत्य नाट्य प्रकृति और आनंद संजीव राय के निर्देशन में नृत्यायन द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- गौरव दिवस के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.