किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज टाउन क्लब के प्रांगण में शनिवार शाम से देर रात तक कवि गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों, कलाकारों और क्लब सदस्यों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा मंच को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोरसांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ इसके बाद कलाकारों ने रवीन्द्र संगीत, समूह नृत्य, कविता पाठ एवं नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों एवं युवाओं की प्रस्तुतियों को दर्शको...