रवीन्द्र भवन सभागार में सजी संगीत की महफिल
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम का आयोजन किया गया। श्रुति वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से महान संगीतकार सलील चौधरी की शताब्दी जन्म जयंती पर सात रंग के सपने नामक भव्य संगीत संध्या का आयोजन हुआ। साकची रवीन्द्र भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर गायक अंजन रॉय और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महान संगीतकार सलील चौधरी को श्रद्धांजलि देना और उनके संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। श्रुति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है। खास बात यह है कि ऐसे आयोजनों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.