जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। शहर की सांस्कृतिक संस्था डैन इंटरनेशनल द्वारा कैलिफोर्निया टेलीविजन के सहयोग से आयोजित "रवीन्द्र-नज़रुल जयंती बैठक़ी कार्यक्रम का सफल आयोजन रविवार, 24 मई को डैनफिट इंटरनेशनल स्टूडियो, कदमा (जमशेदपुर) में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं विद्रोही कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गीत-संगीत, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोलकाता से आमंत्रित अतिथि कलाकार देवलीना लाहिड़ी, अंशिका दास एवं धारित्री सिन्हा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। देवलीना लाहिड़ी ने "प्रथमा आदि शिव शक्ति प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दि...