प्रयागराज, अगस्त 29 -- एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक रवींद्र मिश्र को 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक फुटबाल प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका टीमों का मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल आरएन विश्वकर्मा ने रवींद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी। 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बलिया में होने वाली प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल से बालक-बालिका वर्ग के कुल 102 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। रवींद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करछना में पहली बार बालिकाओं ने खेला फुटबाल मैच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...