जमशेदपुर, मई 12 -- कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं पर रवींद्र भवन परिसर, साकची में टैगोर सोसाइटी के बैनर तले चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। टैगोर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 'नृत्यारो ताले ताले' प्रस्तुत किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समूह नृत्य और समूह वाचन के साथ 'आहा तोमार सोंगे प्राणेर खेला' की प्रस्तुति दी। तीसरे चरण में टैगोर द्वारा रचित बांग्ला नाटक 'छुटि' का मंचन किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में टैगोर एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 'बाल्मिकी प्रतिभा' का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के समापन पर टैगोर सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधुरी ने कहा कि कविगुरु की जयंती को इस रूप में मनाना उनकी रचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। साथ ही युवा प्रतिभाओं ...