जमशेदपुर, मार्च 22 -- विश्व कविता दिवस पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'बाचिक मंजरी' ने शनिवार को अपने तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर युद्ध नहीं, मानवता की जीत विषय पर आधारित कविता पाठ एवं नृत्य-सांस्कृतिक संध्या रवीन्द्र भवन प्रेक्षागृह में हुई। शुरुआत संस्कृत श्लोक पाठ से हुई। मुख्य अतिथि झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि तपस मित्र, शिक्षक सब्यसाची चंद, घाटशिला गौरी कुंज के महासचिव तपस चटर्जी तथा बाचिक मंजरी के अध्यक्ष अरविंद मित्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें रवीन्द्र भवन के महासचिव आशीष चौधरी, ताज के अध्यक्ष तुषार दासगुप्ता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रशंसक पी.के. नंदी, निखिल...