जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर। झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा की ओर से बिष्टुपुर स्थित सुरेश चंद्र डे भवन में रवींद्र-नजरुल जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रवींद्रनाथ टैगोर और काजी नजरुल इस्लाम की रचनाओं पर आधारित गीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सुभाष संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शेखर डे थे।कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्र संगीत 'आलोकेर ए झरना धराया' से हुई। अदिति सेनगुप्ता, दीपा बनर्जी, मोनिका बोस, तंद्रा रेहेल, संगीता भट्टाचार्य और चंदना चटर्जी ने सामूहिक प्रस्तुति दी, जबकि तबले पर पुष्पा प्रमाणिक ने संगत की। स्वागत भाषण झरना कर ने दिया।रमा मुखर्जी, श्यामल सील और निसार अमीन ने कविता पाठ किया। अदिति सेनगुप्ता, बुलबुल घोष और सोमा सरकार ने एकल गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना बटोरी।...