देवघर, मार्च 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। श्री दिगम्बर जैन मंदिर के प्रेक्षागृह में रविवार को मौलिक फिल्म्स व देवघर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में सुप्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार एवं गायक पद्मश्री रवींद्र जैन की जयंती पर गीतों की गोष्ठी जब दीप जले आना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और रवींद्र जैन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की भूमिका मौलिक फिल्म्स के निर्देशक शत्रुघन प्रसाद ने प्रस्तुत की। उसके बाद प्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं लेखक अनिल कुमार झा ने लोक संगीत पर आधारित गीतों की चर्चा की। रवींद्र जैन के लोक संगीत पर आधारित फिल्मी गीतों पर रोचक जानकारी दी गई। गीतकार सह लेखक परेश दत्त द्वारी, गीतकार सह कवि अरुण कुमार शर्मा, गायक चंदन चटर्जी एवं विश्व भारती शांति निकेतन के प्रो...