रवींद्र जयंती पर काल मृगया की प्रस्तुति ने बांधा समां
रांची, मई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। देशप्रिय क्लब में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती रविवार को सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उद्बोधनी संगीत से हुई। क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कुमार बोस ने विश्वकवि के दर्शन, साहित्य और उनकी रचनाओं की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि सुदीप्त चक्रवर्ती ने गुरुदेव के बहुआयामी साहित्य और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को रेखांकित किया। वहीं, मंजरी चक्रवर्ती ने टैगोर के गीत-संगीत की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कोलकाता की संस्था रूप कथा, की ओर से टैगोर की कविताओं पर आधारित कविता कोलाज की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। रांची में इस प्रकार की प्रस्तुति संभवतः पहली बार देखने को मिली। इसके बाद क्लब के लगभग 30 कलाकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.