नई दिल्ली, जुलाई 19 -- इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भले ही अपनी गेंदबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए हो, मगर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को जरूर इंप्रेस किया है। अभी तक उन्होंने खेली 6 पारियों में 109 की हैरतअंगेज औसत से चार अर्धशतकों की मदद से 327 रन बनाए हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (607), विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (425), जेमी स्मिथ (415) और केएल राहुल (375) के बाद पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जडेजा ने हाल ही में कपिल देव, शॉन पॉलक और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन और 600 विकेट दर्ज है। यह भी पढ़ें- लारा की GOAT व LEGEND की लिस्ट में सचिन-कोहली नहीं.इन 2 भारतीयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.