नई दिल्ली, जनवरी 19 -- भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के एकदिवसीय (ODI) करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत की 1-2 से करारी हार ने टीम प्रबंधन को आत्ममंथन पर मजबूर कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा सवाल जडेजा की फॉर्म को लेकर है। चौंकाने वाली बात यह है कि जडेजा ने भारतीय सरजमीं पर अपना आखिरी वनडे अर्धशतक 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। यानी पिछले 13 वर्षों से घरेलू मैदान पर उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली है। उनके पूरे करियर में घर पर केवल दो 50+ स्कोर (2009 बनाम ऑस्ट्रेलिया और 2013 बनाम इंग्लैंड) दर्ज हैं। उनकी पिछली 11 वनडे पारियों में भी सर्वोच्च स्कोर मात्र 32 रहा है, जो एक फिनिशर और मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर उनकी उपयोगिता पर सवालिया निशान खड़े करता है। बल्लेबाजी...