वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रवींद्रपुरी कल्याण समिति की गुरुवार को लेन नंबर 5 में कॉलोनी में विकास कार्यों पर बैठक हुई। अध्यक्ष अनुज डिडवानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब दो साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। कॉलोनीवासियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा। समिति के संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा ने कहा कि अतिक्रमण, जल निकासी की समस्या, बेतरतीब विकास ने शहर की पॉश कॉलोनी के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। संदीप प्रहलादका और राजीव अग्रवाल ने कहा कि कॉलोनी में असामाजिक तत्व हावी हैं, जिससे महिलाओं को समस्या होती है। इस संबंध में जल्द पुलिस के आला अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। अमृता शाही, रूबी शाह, राशिका अग्रवाल ने लेन नम्बर प...