वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रवींद्रपुरी एक्सटेंशन से अस्सी-डुमराव बाग कॉलोनी शहर का व्यस्त संपर्क मार्ग है। छह माह से यह सड़क बहुत ज्यादा खराब है। पद्मश्री चौराहा से रवींद्रपुरी की ओर बढ़ने पर एक रास्ता अस्सी की ओर मुड़ता है। जाम से बचने के लिए दो पहिया, तीन पहिया वाहन चालक इसका प्रयोग करते हैं। अस्सी के जाम से बचने के लिए अक्सर लोग इस रास्ते से सीधे अस्सी घाट के पास पहुंच सकते हैं। बिजली विभाग ने इस सड़क पर तार बिछाने के लिए खुदाई की थी। छह माह से यह रास्ता यूं ही बदहाल छोड़ दिया गया है। नगर निगम को यह सड़क बनवानी है लेकिन अब तक अधिकारियों को सुध नहीं है। रवींद्रपुरी एक्सटेंशन और डुमराव बाग कॉलोनी शहर की पॉश कॉलोनियां हैं। बीएचयू के प्रोफेसर, डॉक्टर, कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं का यहां निवास है। हमारी सुनो बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.