कानपुर, मई 7 -- कानपुर। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कानपुर मेट्रो ने बड़ा चौराहा स्टेशन पर क्वीवर संस्था के सहयोग से पुस्तक मेले का आयोजन किया। कानपुर सेंट्रल और मोतीझील स्टेशन के बाद गुरुवार से बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर-2 पर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। आयोजकों द्वारा गुरुदेव की कृति 'गोरा' और 'गीतांजलि' सहित अन्य पुस्तकों का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कानपुर मेट्रो पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करने और यात्रियों को समृद्ध अनुभव प्रदान करने के लिए आरंभ से ही प्रयासरत रहा है। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इन पुस्तक मेलों को पुस्तक प्रेमियों के साथ मेट्रो यात्रियों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर मेट्रो स्टेशन पर लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.