मुजफ्फर नगर, मई 8 -- जानसठ । एंबियंस एकेडमी स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने विचार रखें। रवींद्रनाथ टैगोर के विषय में बच्चों को उनके जीवन से संबंधित जानकारी दी। गुरुवार को कक्षा नो की छात्राओं आयशा, तेजस्विनी व कक्षा छह की छात्रा वैष्णवी ने रवींद्रनाथ टैगोर के विषय में बच्चों के समक्ष विचार प्रस्तुत किए। प्रबंधक भावेश गुप्ता व प्रधानाचार्य मनोज उर्फ मनु गुप्ता ने बच्चों को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष में जानकारी दी। अध्यापिका नेहा दुबे ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- आरएलके विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती यह भी पढ़ें- रवींद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा कमरे से बाहर लाने की मांग यह भी पढ़ें- टैगोर टॉप में श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा संग मनाई टैगोर की 165...