नई दिल्ली, मई 16 -- भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए टॉस के दौरान एक बड़ी गलती की। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल से बातचीत के दौरान ऑन एयर कहा कि गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर गई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शुरूआत में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटकीय पारी खेली जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर दो विकेट पर 247 रन खड़ा किया।गुजरात प्लेऑफ में ? टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने शुभमन गिल से बातचीत में कहा, ''तुम्हारी टीम के खिलाफ पहले ही क्यू लग गया है, इसे कैसे देख ...