नई दिल्ली, मई 15 -- भारत की टी20 टीम का नया कप्तान कौन होगा इसके लिए इन दिनों चर्चाएं तेज है। रिपोर्ट्स में कई नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान है, उनकी अगुवाई में भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब घर पर जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं, जिसके बाद कहा जा रहा है कि चयनकर्ता उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं और 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए नए कप्तान को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त रेस, आज संजू सैमसन की नजरें टॉप-5 में जगह बनाने पर भारत को आईपीएल के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इन दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ चयनकर्ता नया कप्तान भी ...