नई दिल्ली, जनवरी 29 -- भारत ने क्रिकेट को कई लीजेंड खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने दशकों के हिसाब से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया है। ऐसे में जब किसी से भारत के टॉप-5 खिलाड़ियों का चयन करने को कह दिया जाए तो यह उनसे लिए लगभग नामुमकिन सा काम होगा। मगर इस नामुमकिन काम को रवि शास्त्री ने संभव करके दिखाया है। उन्होंने हाल ही में भारत के टॉप-5 ऑल टाइम खिलाड़ियों का चयन किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह ना देकर उनके फैंस को निराश किया है। यह भी पढ़ें- T20I चेज में बेस्ट एवरेज; विराट कोहली से काफी आगे निकले शिवम दुबे रवि शास्त्री ने स्टिक टू क्रिकेट पर माइकल वॉन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "पक्का गावस्कर, हम शुरू करेंगे, 70s, कपिल, सचिन, विराट, पक्का। मैं उस दौर के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों को देख रहा ह...