भागलपुर, फरवरी 23 -- 15 वर्षों तक लगातार जदयू के पीरपैंती प्रखंड अध्यक्ष रहे विवेकांनद गुप्ता ने अपनी गद्दी रविवार को छोड़कर रविशंकर सिंहा उर्फ कंचू राम को कमान सौंप दी। हालांकि विवेकानंद गुप्ता अब जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष हैं। प्रखंड के सीमानपुर में रविवार को प्रखंड जदयू अध्यक्ष का विधिवत चुनाव हुआ। हालांकि रविशंकर के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। अतः निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र सिंहा एवं पर्यवेक्षक राजीव सिंह ने रविशंकर सिंहा उर्फ कंचू राम के निर्वाचन की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...