बागपत, अगस्त 19 -- बिनौली। क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव के डा. रवि राणा को दिल्ली में हुए समारोह में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। 16 अगस्त को नेशनल महिला एवं हेल्थ केयर चेंज मेकर समिट एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था। निशानेबाज विपिन राणा, डा. सुशील वत्स, पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, वीर सिंह प्रधान, मोनू राणा, प्रांजुल शर्मा, विनोद प्रमुख, चंद्रपाल राणा, मनोज प्रधान, योगेश राणा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...