नवादा, मार्च 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा नवादा जिला भक्ति के रंग में सराबोर है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों से लेकर गली-मोहल्लों तक में उत्साह का माहौल है। इस वर्ष 2026 में रामनवमी का पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। ​पंचांग गणना के अनुसार, उदया तिथि के मान से शुक्रवार को जिले में रामनवमी मनायी जाएगी। इस वर्ष रवि योग में प्रभु का जन्मोत्सव होगा। नवादा जिले के अधिकांश विद्वानों और पंडितों ने उदया तिथि के सिद्धांत को प्राथमिकता देते हुए 27 मार्च शुक्रवार को मुख्य पर्व मनाने का निर्णय लिया है। जिले के मंदिरों में शुक्रवार को ही विशेष महावीरी झंडा पूजन और भव्य शोभायात्राओ...