गोड्डा, अगस्त 23 -- गुणघासा गांव निवासी नाबालिक रवि मुर्मू की मौत के मामले में शव मिलने के तीसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान होने की बात सामने आयी

पुलिस सूत्रों की जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में युवती के किसी दूसरे युवक के साथ संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद रवि मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि उसने इस संबंध में अपने कुछ दोस्तों से भी बातचीत की थी। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है।

पिता की हत्या की आशंका इधर, रवि के पिता लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, ...