अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने शनिवार को सीएचसी में बैठक की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन ब्लॉक इकाई भिकियासैण का गठन किया गया। रवि नंदन पाण्डेय संरक्षक, डॉ. राजुल त्रिपाठी अध्यक्ष, मोनिका जोशी सचिव, दीपक पाण्डेय कोषाध्यक्ष, दीपा मावड़ी महिला उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने सममान वेतन समान कार्य, आउट सोर्स नियुक्तियों पर रोक आदि की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष अतुल सेक्सेना, नवल जोशी, नेहा, दिवाकर, पूजा आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.