अररिया, मार्च 21 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित सभागार में कृषि विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अलावा प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आदि ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह ने की। कार्यशाला के दौरान मक्का की खेती पर होने वाली अधिक लागत को देखते हुए राजमा की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ताकि किसान कम लागत में अच्छी आमदनी ले सके। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजमा की खेती के लिए जिले की मिट्टी पूरी तरह उपयुक्त है। किसान राजमा की खेती कर अच्छी मुनाफा ले सकते हैं। इसके अलावा कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इससे पूर्व आत्मा के उप परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार किसान सलाहकार समिति के अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.