देवरिया, अप्रैल 9 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के पैकौल- सिसवां पांडेय-भट्टजमुआंव मार्ग पर एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में 11 दिन पहले हुए रविप्रकाश हत्याकांड में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है। उसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगने तथा घटना में शामिल लोगों के गिरेबा तक पुलिस के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। घटना में स्थानीय कुछ युवकों सहित अन्य के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। उसमें कुछ की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरे स्थानों पर भी भेजी गई है। घटना में एक महिला के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस हत्यारों के नजदीक पहुंच गई है। जल्दी मामले का खुलासा हो सकता है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली-सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर 29 मार्च को टहलने निकले ग्र...