लखनऊ, जनवरी 31 -- माघी पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा कल्पवास लखनऊ, संवाददाता। माघी पूर्णिमा स्नान और व्रत रविवार को है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि माघ मास की पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन शुभ संयोग प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। चंद्रमा कर्क राशि और मकर राशि में सूर्य, बुद्ध, मंगल और शुक्र चार ग्रह रहेंगे। माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान एवं यज्ञ का बड़ा महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन देवता गंगा स्नान के लिए तीर्थराज प्रयाग की धरा पर आते हैं। इसी दिन माघ स्नान का अंतिम स्नान होता है। आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि माघी पूर्णिमा के साथ कल्पवास समाप्त होता है। माघ माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ रविवार सुबह 05:52 बजे हो रहा और समापन सोमव...