बुलंदशहर, मार्च 16 -- बहुजन समाज पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद से रविन्द्र कुमार को हटाकर रवि निगम को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। शहर के निवासी रवि निगम ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। नगर के मोहल्ला गिरधारीनगर निवासी रवि निगम को बहुजन समाज पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रवि निगम ने बताया कि वह पिछले करीब 16 साल से बसपा से जुड़े हैं। 2025 में विधानसभा प्रभारी बुलंदशहर रहे हैं। बताया कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर बसपा संगठन को जनपद में मजबूती प्रदान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.