आगरा, जून 28 -- जिला रोलर स्पोर्ट्स संघ की प्रथम वार्षिक आमसभा रविवार को होली लाईट पब्लिक स्कूल में हुई। आमसभा में सर्वसम्मति से रवि नारंग को संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रशिक्षक शामिल हुए और खेल के विकास की रूपरेखा बनाई। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ के महासचिव मंजीत सिंह द्वारा आगरा रोलर स्पोर्ट्स संघ का सचिव गगन मदान को बनाने के बाद आमसभा का आयोजन हुआ। आमसभा में गगन मदान ने कहा कि आगरा में रोलर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं और संगठित प्रयासों से खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा। गगन मदान ने बताया कि शीघ्र ही आगरा में जिला रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। अध्यक्ष बनने के बाद रवि नारंग ने कहा कि उनका लक्ष्य आगरा में रोलर स्पोर्ट्स को नई पहचान दिलाना है। बैठक ...