बोकारो, जुलाई 23 -- केलिया डाबर गांव से जुड़े लेखक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता रवि सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में 'शक्ति सर्किट और आध्यात्मिक पर्यटन' विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बंगाल के प्रमुख शक्तिस्थलों को एक संगठित आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने तथा इसे स्थानीय संस्कृति, रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर उनकी नई पुस्तक जागो मां का लोकार्पण दक्षिणेश्वर काली मंदिर प्रबंधन के ट्रस्टी कुशल चौधरी की उपस्थिति में किया गया। पुस्तक में झारखंड की लोक-संस्कृति, देवी परंपरा, ग्रामीण जीवन और बंगाल-झारखंड के सांस्कृतिक संबंधों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र और एचईसी रांची के पूर्व कार्यपालक अभियंता रवि सिंह चौधरी की यह उपलब्ध...