गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को ऑनलाइन व्यापार से छोटे एवं पारंपरिक व्यापारियों को हो रही दिक्कतों को संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदारों और पारंपरिक व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।सांसद ने कहा कि बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट और आक्रामक मार्केटिंग के जरिए बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे छोटे व्यापारियों की आय प्रभावित हो रही है और कई दुकानदारों को अपने कारोबार बंद करने की नौबत आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.