नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- रवि किशन इस समय अपने करियर के सबसे खास दौर से गुजर रहे हैं। पिछले दो सालों से एक्टर अपने काम के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इसके अलावा हाल के वीडियोज वायरल होने के बाद रवि किशन इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। इतनी पॉपुलैरिटी और अवॉर्ड विनिंग परफॉरमेंस के बाद रवि किशन के हाथ एक शानदार प्रोजेक्ट लग गया है। एक्टर को एक भक्ति मिल गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म में वो किसी सपोर्टिंग रोल या किसी बड़े हीरो के बाद नहीं बल्कि सोलो लीड हीरो हैं। इंडस्ट्री में सालों बिताने के बाद अब उन्हें उनका हक मिल रहा है।रवि किशन के साथ लगी बड़ी फिल्म रिपोर्ट की मानें तो महावीर जैन फिल्म्स एक स्पिरिचुअल फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म नागजिला के बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये हिंदी सिनेमा की उन कु...