नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक खुद को साबित किया। यही नहीं, रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। ऐसे में अब रवि किशन इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच रवि किशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि वो अपने डेली रूटीन में किन चीजों का बदलाव किया।इस तरह घटाया वजन दरअसल, हाल ही में रवि किशन ने 'रेड इंक' के साथ बातचीत की है। इस दौरान रवि किशन ने बताया कि रोजाना एक्सरसाइज करना उनके रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह पूरी तरह से शाकाहारी डाइट लेते हैं और अप...