बदायूं, सितम्बर 1 -- हापुड़ में हुए सड़क हादसे में परदलपुर निवासी 18 वर्षीय युवक रवि की भी मौत हो गई। थार गाड़ी में सवार होकर दिल्ली काम करने जा रहे रवि की हादसे में जान चली गई। सोमवार देर शाम उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव परदलपुर निवासी चरण सिंह का 18 वर्षीय बेटा रवि अपने फुफेरे भाई जोगिंदर उर्फ कल्लू निवासी पालपुर, थाना बिल्सी और गांव मेवली निवासी दो सगे भाइयों के साथ थार गाड़ी से दिल्ली जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सभी रविवार देर रात गांव से निकले थे। यह भी पढ़ें- राखी की खुशियां बांटकर दिल्ली निकला था जोगिंदर गंगा एक्सप्रेस-वे पर सिंभावली थाना क्षेत्र में थार गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर क...