रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त
चतरा, अप्रैल 18 -- चतरा, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने शनिवार को चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री जी से कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता पर रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने पेयजल की समस्याओं के समाधान हेतु सभी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने की बात कही। यह भी पढ़ें- राजीव रंजन ने संभाला पूर्वी सिंहभूम के 26वें उपायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.