नई दिल्ली, मार्च 3 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की विशेषाधिकार समिति का गठन किया है। वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। समिति 14 अन्य सदस्य भी नामित किए गए हैं। यह समिति सांसदों के विशेषाधिकार हनन से जुड़े मामलों की जांच करती है। समिति के सदस्यों में बृजमोहन अग्रवाल, तारिक अनवर, मनीकम टैगोर बी, टीआर बालू, कल्याण बनर्जी, श्रीरंग अप्पा चंदू बर्ने, रामबीर सिंह विधूड़ी, संगीता कुमारी सिंह देव, जगदंबिका पाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अरविंस गणपत सावंत, जगदीश सेत्तार, मनीश तिवारी और धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.