लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- निघासन। तपती धूप, गर्मी और डीजल के बढ़े दामों की वजह से अपनी फसलों के लिए माथे पर चिंता की लकीरें बनाए किसानों के चेहरे लगातार बरसात से खिल उठे हैं। पिछले कुछ दिनों से इलाके में हो रही अच्छी बारिश ने किसानों की चिंता कम कर दी है। काफी वक्त से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने काफी राहत महसूस की है। शनिवार दिन में कई बार आसमान में बादल उमड़े-घुमड़े। रात में भी बाछल छाए दिखे। रविवार अलसुबह से झमाझम बरसे पानी ने खेत-खलिहान सबको सराबोर कर दिया। सुबह से शुरू हुई बारिश कमोबेश पूरा दिन और देर शाम तक कभी तेज तो कभी मध्यम रफ्तार में जारी थी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले अच्छी बारिश से धान रोपाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसानों में तेजी आ गई है। पहले से खेतों में खड़ी फसलों को अच्छी नमी ...