मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मार्च में राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए अवकाश के दिन भी बिजली कार्यालय खुले रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसके तहत मार्च के सभी रविवार एवं अन्य घोषित अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय नियमित रूप से संचालित होंगे। आदेश के अनुसार, सभी पदाधिकारी और कर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर राजस्व संग्रहण कार्य सुनिश्चित करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से ...